पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़नगर: मेगा लोक अदालत में 82 लाख 97 हजार की वसूली

बड़नगर: मेगा लोक अदालत में 82 लाख 97 हजार की वसूली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़नगर. कोर्टपरिसर में शनिवार को वृहद लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 15 बीमा क्लेम की 14 लाख 60 हजार, 52 प्रकरण विद्युत मंडल की रिकवरी 2 लाख 5 हजार, 1917 प्रकरण विमं के प्रिलिटिगेशन राशि 26 लाख 20 हजार, 144 प्रकरण महिला बाल विकास की राशि 8 लाख 52 हजार रुपए वसूले गए। 21 प्रकरण सिविल सूट 2 लाख 33 हजार 280 रुपए, 4 प्रकरण ईजरा 75 हजार 115 रुपए, 97 प्रकरण आपराधिक, 95 प्रकरण संपत्ति कर, जल कर 2 लाख 36 हजार 392 रुपए, 4 हजार 694 प्रकरण राजस्व विभाग के,5 8 मामले चेक बाउंस की राशि 30 लाख 34 हजार 639 रुपए, प्रिलिटिगेशन के कुल 4008 प्रकरण राशि 22 लाख 10 हजार 866 रुपए, कुल प्रकरण 5142 का निराकरण हुआ। 60 लाख 86 हजार 326 रुपए की वसूली की गई। इसी प्रकार मेगा अदालत में 9 हजार 150 प्रकरणों पर सुनवाई कर 82 लाख 97 हजार के लगभग राशि वसूली की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुधीरसिंह चौहान, न्यायाधीश पावस श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, रूपेश नाईक, एसडीएम साधूलाल प्रजापति, तहसीलदार धीरेंद्र पाराशर, नायब तहसीलदार ए.के. मिश्रा सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। ईजरा प्रकरण में 25 साल पुराना मकान विवाद में कब्जा दिलाया गया।चेक बाउंस में 27 लाख का चेक टम्मा बाई को राजीनामा कर दिलाया।