पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक की टक्कर से आरक्षक घायल, प्रकरण दर्ज

बाइक की टक्कर से आरक्षक घायल, प्रकरण दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक की टक्कर से आरक्षक घायल, प्रकरण दर्ज

इंगोरिया | नागदारोड पर किनारे खडे़ एक आरक्षक को बाइक चालक ने टक्कर मार कर धायल कर दिया। पुलिस ने बाइक चालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर 1 बजे आरक्षक महेंद्र मिश्रा महिला एवं बाल विकास कार्यालय के सामने एक युवक से सड़क के किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे आरक्षक घायल हो गया। उधर दुर्घटना में बाइक चालक और उसके साथ सवार युवक को भी चोट आई है। आरक्षक को इलाज के लिए बड़नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

चौकीदारको जनपद पंचायत सीईओ ने निलंबित किया

बड़नगर| जनपदपंचायत के चौकीदार को जपं सीईओ ए.के. त्रिवेदी ने अनुपस्थित रहने पर निलंबित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक उमाशंकर यादव जनपद पंचायत में चौकीदार के पद पर कार्यरत है, जो काफी समय से कार्यालय में अनुपस्थित रहता था। इस कारण जपं सीईओ ने कई बार नोटिस देकर आगाह किया। मगर चौकीदार उपस्थित नहीं हुआ। ऐसे में गत दिनों तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय जनपद पंचायत तराना कर दिया। निलंबन अवधि में यादव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

बाढ़पीडि़तों को सहायता राशि एकत्रित की- बड़नगर। जम्मूकश्मीर में आई जल प्रलय के तहत बेघर हुए लोगों को सहायता राशि के लिए भाजयुमो द्वारा नगर में व्यापारियों आमजन से 15 हजार रुपए की राशि एकत्रित की। इस राशि को प्रधानमंत्री राहत कोश में पहुंचाई गई।