- Hindi News
- जिपं के वार्ड 13 में किशोर शर्मा भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी
जिपं के वार्ड 13 में किशोर शर्मा भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी
उज्जैन | भाजपाजिलाध्यक्ष श्याम बंसल ने जिपं के वार्ड 13 में किशोर शर्मा को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। साथ ही दूसरे तीसरे चरण में हो रहे चार जनपदों के शेष रहे प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है। संभागीय मीडिया प्रभारी जयप्रकाश जूनवाल ने बताया जिपं के वार्ड 13 के उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही पार्टी ने सभी 21 प्रत्याशियों को अधिकृत किए जाने की घोषणा कर दी है। तराना जनपद पंचायत के वार्ड 3 में डॉ. बलराम शर्मा, वार्ड 8 में संतोषबाई आनंदीलाल नांदेड़, बड़नगर जपं के वार्ड 11 में पप्पूसिंह, वार्ड 13 में माया यादव, वार्ड 14 में राजूबाई सोहन गुर्जर, वार्ड 17 में महेंद्रसिंह खंडवा बीबी, वार्ड 22 में प्रदीप दतोदिया, महिदपुर जनपद पंचायत वार्ड क्रमांक 6 में मोहनबाई सेवाराम आंजना, वार्ड 25 में मोहन शर्मा नारायणा को उम्मीदवार बनाया गया है।