इंगोरिया | पुलिसने एक बकरी चोर को गिरफ्तार किया है। भरत पिता बसंतीलाल मोगिया निवासी सनावदा थाना बड़नगर ने ग्राम खरसोद खुर्द के इंदरसिंह मोगिया की बकरी चुरा ली थी। वह बकरी लेकर भागने की फिराक में था, तभी इंगोरिया पुलिस ने धर दबोचा। सोमवार को भरत को न्यायालय में पेश किया गया।