ईमानदारी की मिसाल कायम की
बड़नगर | स्थानीयशिक्षक कॉलोनी निवासी कैलाशचंद्र चौहान के यहां छोटे पुत्र का मंगलवार को विवाह कार्यक्रम था। बुधवार सुबह परिजन आयोजन मेें व्यस्त थे कि चौहान के बडे़ पुत्र भरत की प|ी की 20 ग्राम की सोने की चैन बाहर सड़क पर गिर गई। उधर से गुजर रहे मनोज चौहान की निगाह चैन पर पड़ी और उसने चैन उठाकर विवाह समारोह स्थल पर जाकर उनके घर के सामने सोने की चैन मिलने की बात कही। इस बीच उनकी बडी़ बहू ने सोने की चैन गिर जाने की बात कहकर उक्त चैन को पहचान लिया। चैन की कीमत 60 हजार के लगभग थी। मनोज चौहान की ईमानदारी की चर्चा पूरी कॉलोनी में चली।