पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गीता भवन में गंगा जल का वितरण करेंगे

गीता भवन में गंगा जल का वितरण करेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़नगर | मान्यताके अनुसार जिंदगी में अंतिम पड़ाव पर मानव जब रहता है तो उसे मुख में गंगा जल दिया जाता है, गंगा जल के अभाव में व्यक्ति अंतिम समय इसके लिए भटकता रहता है। साथ ही गंगाजल पवित्र माना गया है। इससे घर में पवित्रता आती है। संस्था अध्यक्ष हरिकिशन मेलवाणी ने ऐसे परिवार जिनके पास गंगा जल हो, वे गीता भवन पहुंचकर गंगाजल प्राप्त कर सकते हैं। संस्था ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध किया कि जब आप धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार जाएं तो गीता भवन में 1, 5 एवं 10 लीटर की कैन में गंगाजल लाकर पुनीत कार्य में भागीदार बनें।