- Hindi News
- खाटू श्याम के भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमे, छप्पनभोग भी लगाया
खाटू श्याम के भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमे, छप्पनभोग भी लगाया
बड़नगर | श्रीखाटू श्याम बाबा के प्रथम श्याम संकीर्तन महोत्सव के तहत भक्ति रस का अनूठा आयोजन बुधवार को गांधी चौक पर हुआ। करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम की भावना के साथ श्याम प्रेमी मंडल बड़नगर के सदस्यों ने बताया आयोजन में खाटू श्याम बाबा के लगाए दरबार में श्याम बाबा के शीश का शृंगार कलकत्ता से विभिन्न प्रकार के विशेष ताजा फूलों से किया गया। साथ ही बाबा को छप्पन भोग भी लगाया। हजारों की संख्या में उपस्थित श्याम प्रेमियों को श्याम बाबा के भजन के ख्यात गायक मुकेश बागड़ा (जयपुर), सोनू लक्खा (हरियाणा), अमित कालरा (गुड़गांव), पप्पू भय्या (दिल्ली) की प्रस्तुति ने नाचते-झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजन में उपस्थित श्याम प्रेमियों ने 31 किलो इत्र से बाबा श्याम के संग होली खेली। रात 3 बजे तक चले आयोजन में भजनों के समापन के पश्चात दरबार में आरती कर उपस्थित भक्तों में छप्पन भोग का वितरण किया गया।