- Hindi News
- सिंधु भवन में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई
सिंधु भवन में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा हुई
पूज्यसिंधी पंचायत द्वारा नवनिर्मित सिंधु भवन में भगवान झूलेलाल, भगवान राधा कृष्ण, अंबे माता, भगवान शंकर परिवार एवं सांईबाबा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ।
प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ, जिसमें हवन-पूजन के साथ माता की चौकी लगाई गई। भजन संध्या की प्रस्तुति इंदौर से आई मंडली ने दी। समारोह अवसर पर सुबह से हवन की पूर्णाहुति के साथ विद्वान पं. बद्रीलाल शुक्ल के आचार्यत्व में मंत्रोच्चार के साथ भगवान की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर आयोजित सामाजिक समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं भारतीय सिंधी सभा के प्रांतीय महामंत्री शिवा कोटवानी थे। अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष हरिकिशन मेलवाणी ने की। विशेष अतिथि साजनदास संगताणी थे। अतिथियों का स्वागत संस्था के दामोदर गिरधाणी, सुनील रोचवाणी, लक्ष्मण चेलाणी पप्पू गिरधाणी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुरली मोरवाल ने अंबे माता मंदिर हेतु चांदी का छत्र भेंट किया।
अंबे माता झूलेलाल की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई।