- Hindi News
- नगर पालिका उपाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन
नगर पालिका उपाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन
बड़नगर | नपापरिसर में बनी पुरानी ईमारत में नपा उपाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुरली मोरवाल के हाथों हुआ। इसमें नगर पालिका परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रवीण बिलाला बैठेंगे। इस अवसर पर समस्त कांग्रेसी पार्षद कर्मचारी नपा सीएमओ अशोक भामोलिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल माली, सुनील गोलेचा उपस्थित थे।