खाटू श्यामजी की भजन संध्या आज
स्थानीयगांधी चौक में 11 फरवरी शाम 7 बजे श्याम खाटू की भजन संध्या का आयोजन होगा। आयोजन में भजन गायक मुकेश बागड़ा जयपुर प्रस्तुति देंगे। खाटू श्याम भगवान का मुखौटा दिल्ली से भगवान के शीश पर लगाने के लिए फूल कलकत्ता से मंगाए गए हैं। भजन संध्या सुनने के लिए सूरत, देवास, रतलाम, जावरा, नीमच, इंदौर, भोपाल, राजस्थान से श्याम प्रेमी भक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं खाटू श्याम को छप्पन भोग लगाकर दर्शन का लाभ नगरवासी लेंगे।
खाटू श्याम आकर्षक प्रतिमा।