पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी ने किया घटनास्थल का दौरा, कोई सुराग नहीं लगा हाथ

एसपी ने किया घटनास्थल का दौरा, कोई सुराग नहीं लगा हाथ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार-मंगलवारकी रात पाला रोड जाफला सीमा में रायसिंह केवट के मकान में लाखों की हुई डकैती के मामले में अब तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बुधवार को एसपी मनोहरसिंह वर्मा ने मौके का जायजा लिया। वहीं पीड़ित लोगों से घटना के बारे में चर्चा की। एसपी वर्मा ने बदमाशों को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार-मंगलवार की रात करीब आधा दर्जन बदमाशों ने खेत पर बने मकान पर सेंधमारी कर लाखों रुपए सहित आभूषण पर हाथ साफ किया। जिसकी रिपोर्ट फरियादी रायसिंह ने मंगलवार को थाने पर की। एसपी वर्मा के साथ एडिशनल एसपी मनोज केड़िया, एसडीओपी सतीष आर्य थाना प्रभारी गोपाल परमार मौजूद थे। पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर जांच कर रही हैैैैैै।