- Hindi News
- विभिन्न समस्याओं को लेकर पार्षद ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा
विभिन्न समस्याओं को लेकर पार्षद ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा
नगरमें सुआरों, कुत्तों एवं मच्छरों से नगरवासी परेशान हैं। वहीं जिले नगर में चल रहे स्वाइन फ्लू से नगरवासी भयभीत हैं। गली मोहल्लों कॉलोनियों नगर के व्ययस्तम मार्गों पर सुअरों कुत्तों से आएदिन हादसे हो रहे हैं। इन सभी समस्याओं को लेकर वार्ड नं. 11 की महिला पार्षद राजल पति मांगीलाल हारोड़ ने बुधवार को सीएमओ अशोक भमौलिया को ज्ञापन सौंपकर सभी समस्याओं को समाप्त कराने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है।