- Hindi News
- विहिप एवं बजरंगदल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विहिप एवं बजरंगदल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विहिप एवं बजरंगदल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
तराना.रतलाममें शनिवार को हुई हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल ने रविवार को एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। विहिप के नगर मंत्री नरेंद्र खरे ने बताया कि रतलाम में बजरंग दल के नगर संयोजक कपिल राठौर एवं उनके साथी की गई हत्या हिंदू समाज के त्योहारों को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। इस कारण हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है। हत्या के दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी कर सख्त सजा दी जाने की मांग की गई है। अन्यथा विहिप एवं बजरंग दल उग्र आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौंपने में विहिप जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह डोडिया, जिला मंत्री सत्यनारायण शर्मा, विष्णु पाटीदार, राम ओरा, बजरंग दल जिला संयोजक सुरेश पाटीदार, सौदान सिंह, धर्मेंद्र गोठी, जयप्रकाश रावल, ओमप्रकाश भाटी, प्रीतम बैरागी, जयेश राठौर, दिलीप चौहान, राकेश कुशवाह, रणजीत निगम, जितेंद्र ठाकुर, राजू पंवार, शमशेर मालवीय, राजेश पाटीदार सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आरएसएसके नगर पथ संचलन तैयारियां शुरू- माकड़ौन. विजयादशमी पर शासकीय रविंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में 3 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन शुरू होगा। जो बस स्टैंड, नयापुरा, मंडी चौराहा, अजा बस्ती से चौक बाजार, सुची मंदिर से होते हुए सुभाष चौक, सराफा चौक से होते हुए विद्यालय प्रांगण में पहुंचेगा। वहीं शस्त्र पूजन भी होगा। जानकारी नगर प्रचार प्रमुख योगेंद्र चौहान ने दी।
लोहाना/बड़नगर.रविवारशाम को हजारीबाग से बाल स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। इसमें बच्चे गणवेश धारण किए हाथों में तलवार लट्ठ लिए चल रहे थे। संचलन का जगह-जगह स्वागत किया गया।