पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क एवं फसल मुआवजे को लेकर कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा

सड़क एवं फसल मुआवजे को लेकर कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क एवं फसल मुआवजे को लेकर कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा

बड़नगर |
विद्यानसभा क्षेत्र के किसानों को फसल मुआवजा एवं बड़नगर-रूनीजा मार्ग की दयनीय हालत जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर युवक कांग्रेस एवं मप्र किसान कांग्रेस के नेतृत्व में एक ज्ञापन तहसीलदार धीरेंद्र पाराशर को शुक्रवार को दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि दस दिनों में किसानों को उनकी फसल का मुआवजा दिया जाए एवं बड़नगर-रूनीजा मार्ग जर्जर होने से सड़क किनारे बसे गांव के लोग नारकीय जीवन भोग रहे हैं व बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों से बिल की रकम सख्ती से वसूल कर रहे हैं। ज्ञापन में 10 दिनों की मोहलत दी गई वरना किसान कांग्रेस व युवक कांग्रेस धरना व चक्काजाम करेगी। मोहनसिंह पंवार, विजय मेहता, गोपाल चौधरी, महेश विजयवर्गीय, मथुरालाल यादव, दौलत राठौड़ ललित सोनी, पी.सी. जैन, राधेश्याम यादव, नितिन तिवारी, महेश विजयवर्गीय आदि मौजूद थे। जानकारी कलीम खान ने दी।

भजन संध्या आज

बड़नगर |
श्रीकृष्ण के भजनों का अायोजन प्रभु चरित्र सुनिबै को रसिया द्वारा शनिवार रात 8 बजे इंद्रप्रस्थ गार्डन में होगा। इसके लिए इंदौर, रतलाम, बदनावर, उज्जैन, जावरा सहित कई जगहों के भक्तों को आमंत्रित किया गया है।





भजन संध्या में भक्तो से अनुरोध किया है कि वे अपना प्रवेश पत्र साथ लेकर आए।

खबरें और भी हैं...