- Hindi News
- कृषि क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
कृषि क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
कृषि क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
बड़नगर| स्थानीयकृषि उपज मंडी में शासन की लोक हितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह हम सभी का दायित्व है। यह उद्गार कृषि महोत्सव अंतर्गत आयोजित कृषि संगोष्ठी को उद्बोधित करते हुए विधायक मुकेश पंड्या ने व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन भी किया। कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर गांव के लिए रवाना किया। विशेष अतिथि के रूप में शांतिलाल धबाई, भेरूलाल मोगिया, भारतसिंह सिसौदिया, भालचंद उपाध्याय, रमेश मिश्रा, दर्यावसिंह नागर, एसडीएम प्रभात काबरा, तहसीलदार पी.के. सेनगुप्ता, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर.एन.एस. तोमर उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों एवं कृषि से संबंधित उपकरणों एवं उर्वरकों एवं कीटनाशकों का जीवंत प्रदर्शन के लिए प्रर्दशनी लगाई गई। संचालन डॉ. उमेश जैन ने गोपाल पुरस्कार की जानकारी दी। आभार कृषि अधिकारी उदय अग्निहोत्री ने माना।
विधायकने दिखाई कृषि रथ को हरी झंडी
महिदपुर| कृषिमहोत्सव के तहत गुरुवार को मंडी परिसर में मुख्यअतिथि के रूप में विधायक बहादुरसिंह चौहान ने कृषि क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाई। अपने उद्बोधन में विधायक चौहान ने कहा कि प्रदेश में किसानों को उन्नत तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके चलते प्रदेश को दो बार कृषि के क्षेत्र में पुरस्कार मिल चुके हैं। एसडीएम अभिषेक गेहलोत ने कहा कि कृषि महोत्सव केवल विभाग का कार्यक्रम हो कर किसानों के समग्र विकास की योजनाओं से लाभान्वित करने का अवसर है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. तोमर ने कहा कि वातावरण के परिवर्तन को देखते हुए गेहूं के उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा। अत: किसानों को कम पानी की फसलों को प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य किरण आंजना, मंडी अध्यक्ष कैलाश गोस्वमी, रमेश कुमावत, रामचंद्र आंजना, दिलीप नवलखा, भगवतीप्रसाद जोशी, कैलाश राठी, विजय सारडा़, महेश जोशी, सुधीर मूणत, नोडल अधिकारी अश्विन झारिया, जनपद पंचायत सीईओ हेमलता मंडलोई आदि मौजूद थे।
नवीनपशु औषधालय की सौगात मिली
बड़नगर| बड़नगरक्षेत्र को नवीन पशु औषधालय की सौगात मिली है। पशुपालन विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार बड़नगर तहसील के ग्राम पलदुना में 12वीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत पशु चिकित्सा विस्तार कार्यक्रम