पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में सबसे सहयोग की बात कही

बैठक में सबसे सहयोग की बात कही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाचरौद | नवदुर्गाउत्सव बकरीद को लेकर सोमवार शाम 5.30 बजे खाचरौद पुलिस थाना में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें शांति और भाईचारे से त्योहार मनाने की समझाइश दी गई। टीआई गोपालसिंह चौहान ने कहा नवदुर्गा उत्सव के दौरान कोई अप्रिय घटना हो इसलिए सबसे सहयोग की अपेक्षा है। बैठक में एसडीएम राजीव रंजन मीणा, जनपद अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, नपाध्यक्ष विजय सेठी, भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय सदस्य दयाराम धाकड़, विहिप नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रहलाद शर्मा, रामलाल धाकड़, सीताराम परमार, लालसिंह सिसौदिया, विनोद चतुर्वेदी, राधेश्याम बंबोरिया, नागेश्वर बैरागी, ओजेश सोलंकी, मुकेश सगीतला, रवि भटेवरा, निसार अंसारी, जितेंद्र शर्मा, नारायण मंडावलिया, बद्रीलाल सगीतला आदि मौजूद थे।

थानापरिसर में हो रावण दहन

उन्हेल| त्योहारोंकाे लेकर सोमवार शाम 5 बजे पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान आगामी दिनों में आने वाले त्यौहारों को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता तहसीलदार ममता पटेल ने की। बैठक के दौरान विहिप जिला मंत्री नंदराम धाकड़ ने दशहरे पर रावण दहन के स्थान का मुद्दा उठाते हुए रावण दहन थाना परिसर में करने का सुझाव दिया। इसके अलावा समिति के अन्य सदस्यों ने भी सुझाव रखे। बैठक में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी देवेंद्र सैनी, नपंध्यक्ष कैलाश विपट, सुजानमल जैन, शांतिलाल जैन, अब्दुल हसीब खान, काजी मुख्तार फारुखी, मंगेश वर्मा, मंजूर खां मुल्तानी, लाला ईश्वर सोनी, दिलीप मेहता, अतुल उपाध्याय, संजय शिंदे, राजेश पाठक आदि मौजूद थे।

बड़नगरमें भी हुई शांति समिति बैठक

बड़नगर| आगामीत्योहार नवरात्रि, दशहरा, ईद को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें एसडीएम प्रशांत काबरा, एसडीओपी सतीश आर्य, तहसीलदार पी.के. सेनगुप्ता, थाना प्रभारी राकेश नैन की मौजूदगी में बैठक हुई। विद्युत विभाग पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका के संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में त्योहार शांति से मनाए जाने, असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करने पर चर्चा हुई। गरबा पंडालों एवं प्रसिद्ध कालका माता मंदिर पर लगने वाले मेले में पुलिस का माकूल प्रबंध िबजली विभाग द्वारा समुचित प्रकाश व्यवस्था, नपा द्वारा सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने पर चर्चा की गई। बैठक में नगर के गणमान्यज