पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 825 रोगियों का परीक्षण हुआ

शिविर में 825 रोगियों का परीक्षण हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिविर में 825 रोगियों का परीक्षण हुआ

बड़नगर | पीड़ितजन की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना ही परमार्थ का कार्य है। यह कार्य 11 वर्षों से परमार्थ मानव सेवा संस्थान द्वारा स्वास्थ परीक्षण शिविर के माध्यम से किया जा रहा है, जो सराहनीय कार्य है। यह बात संभागीय संगठन मंत्री राकेश डागोर ने स्थानीय शांति वाटिका सभागृह में परमार्थ मानव सेवा संस्थान द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। शिविर में 825 रोगियों का परीक्षण किया उनका मार्गदर्शन कर नि:शुल्क दवाई का वितरण किया गया। समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष ग्रामीण उज्जैन श्याम बंसल, विधायक मुकेश पंड्या वरिष्ठ भाजपा नेता शांतिलाल धबाई ने भी विचार रखे। संस्था संरक्षक महेंद्र पोरवाल, दूलेसिंह राजावत, सतीश नीमा, उपाध्यक्ष राकेश गोलेचा, संयुक्त सचिव लक्ष्मीकांत चोटिया, प्रचार सचिव अजय राठौड़, पूर्व अध्यक्ष शरद शर्मा, मनमोहन राठौड़, अभिषेक काला, ललित जैन, राकेश शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष कमल पांचाल ने दिया। शिविर में चिकित्सा सेवा देने वाले चिकित्सकगण पंकज पाटनी बड़ोदरा, जेकी पटेल बड़ोदरा, रूपेश खत्री उज्जैन, अमय पाटनकर बड़ोदरा, टीएस चौधरी उज्जैन, शैलेष कचोले उज्जैन, उज्जवलसिंह उज्जैन, श्रीपाद देशमुख उज्जैन, संजय भटनागर इंदौर, अभिषेक बेले इंदौर, पूर्वा शास्त्री भोपाल, फिजियोथैरेपिस्ट संग्रामसिंह देवास, ईश्वर पाटीदार रतलाम, केएन शर्मा बड़नगर के साथ शिविर में सहयोग प्रदान करने वाले डॉ. हर्ष मंगल उज्जैन, शकूर पहलवान बड़नगर, प्रकाश सालुंके बड़ोदरा, पंथेश शाह बड़ोदरा, उमेश वैष्णव, मनोज जोशी, हितेश सोनी, नजर हुसैन आदि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष का परमार्थ सम्मान सुंदराबाद सामाजिक संस्था को दिया गया। जिसे संस्था सदस्य अजय पंड्या आदि ने ग्रहण किया। स्व. श्री डॉ. जयकिरण जोशी शिक्षक सम्मान पं. इंद्रजीत उपाध्याय एवं स्व. श्री शांति-लालजी शर्मा स्मृति प्रतिभा सम्मान डॉ. राजेश गुप्ता को दिया गया। जिसे डॉ. दिलीप गुप्ता ने ग्रहण किया। साथ ही शिविर प्रभारी शैलेंद्र पोरवाल, सह-प्रभारी अनिल यादव, उमेश सोनी, राकेश जैन द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन संस्थापक अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया। आभार तेजप्रकाश माहेश्वरी