विधायक ने किया 12 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण
विधायक ने किया 12 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण
भास्कर संवाददाता | बड़नगर
सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर सभी गांव विकास की ओर अग्रसर है। विकास का यह सिलसिला निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। यह बात विधायक मुकेश पंड्या ने ग्राम सोहड़ दौलतपुर पंचायत में 12 लाख की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों के लोकार्पण अवसर कही। अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोहनसिंह गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष, व भाजपा नगर अध्यक्ष अभय टोंग्या ने की। अतिथियों ने भी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णचंद्र यादव, विक्रमसिंह कंथारखेड़ी, भौमसिंह पंवार, विजय चौधरी, सरपंच भूपेंद्र पंड्या, दशरथ पंड्या, मनीष शर्मा आदि उपस्थित थे। जानकारी अरविंद व्यास ने दी।