मदनमोहन हवेली में पाटोत्सव 24 से
शिवाजी पथ स्थित श्री मदनमोहनजी की हवेली पर पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय लोकन्यास बड़नगर द्वारा पाटोत्सव (पधरावनी महोत्सव) 24 फरवरी से होगा। पद्मभूषण व पद्मश्री से सम्मानित श्री 1008 गोस्वामी गोकुल उत्सवजी महाराज के सान्निध्य में गणेश पूजन, वास्तु पूजन, गृहशांति, कलश पूजन होगा। इसके मनोरथ के लाभार्थी ब्रजमोहन विट्ठलदास नीमा परिवार है। 25 फरवरी को शोभायात्रा सुबह 9 बजे मदनमोहन मंदिर हवेली से निकलेगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पर पहुंचेगी। इसके बाद तोरण द्वार मंदिर साज सज्जा, कुनवारा छप्पन भोग उत्सव मनाया जाएगा। दोपहर में महाप्रसादी का आयोजन मंदिर परिसर में होगा तथा रात मे वंृदावन के भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध मंदिर समिति के अध्यक्ष डाॅ. दिलीप गुप्ता, कृष्णदास नीमा, गोविंददास गुप्ता, मोहन गुप्ता, गिरिराज गुप्ता, गौरव गुप्ता, विजय नीमा आदि समाजजनों ने वैष्णवजनों से किया। मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा, रंगरोगन व जीर्णोद्धार का कार्य द्रुतगति से किया जा रहा है।
मंदिर परिसर में लगाया जा रहा झूमर।