विरोध प्रदर्शन किया
विरोध प्रदर्शन किया
बड़नगर | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एआईएसए नामक संगठन ने आंतकवादी अफजल गुरु को शहीद मानकर अमर रहे व पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे देश विरोधी नारे लगाए, जिससे देश के नागरिकों में आक्रोश है। विद्यार्थी ने परिषद द्वारा गांधी चौक में धरना, काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। तहसील संयोजक रवि हिंडोलिया, लोकेंद्रसिंह पंवार, कुलदीप सोनी, मोहित राठौड़, पर्व सोनी, आकाश जाट मौजूद थे। जानकारी नगर मंत्री पंकज गौड़ ने दी।