महोत्सव के तहत कृषि संगोष्ठी आज
महोत्सव के तहत कृषि संगोष्ठी आज
बड़नगर | कृषिमहोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को एक कृषक संगोष्ठी का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा आयोजित की गई है। इसमें तहसील के समस्त ग्रामों से किसानों के दल उपस्थित होकर कृषि वैज्ञानिकों से नवीनतम कृषि तकनीकी का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। मुख्य अतिथि विधायक मुकेश पंड्या बड़नगर रहेंगे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष भारतसिंह सिसौदिया करेंगे। विशेष अतिथि पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई, कृषि स्थायी समिति अध्यक्ष गोकुलसिंह सोलंकी, जपं उपाध्यक्ष हरिओम गुप्ता, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष भेरूलाल मोंगिया होंगे। संगोष्ठी के उपरांत कृषि क्रांतिरथ को अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर तहसील के ग्रामों के लिए रवाना किया जाएगा।