कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल
कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल
भास्कर संवाददाता | बड़नगर
उज्जैन रोड स्थित झलारिया फंटे पर गुरुवार दोपहर 2.45 बजे कार चालक ने तेजगति व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक सवार फरियादी अकरम पिता शकूर खां (31) निवासी झलारिया व पीछे बैठी तकदीराबाई व भतीजे सलमान को घायलावस्था में शासकीय चिकित्सालय लाया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।