कृषि उपज मंडी मे विश्राम शेड का सीमांकन किया
बड़नगर | कृषि उपज मंडी में 15 लाख की लागत से किसान विश्राम शेड बनाने के लिए गुरुवार को मंडी सचिव की मौजूदगी में जगह चिह्नित कर जगह का सीमांकन किया गया। मंडी सचिव राजेंद्र कनौजिया ने बताया उक्त शेड 30 बाय 60 वर्गफीट में बनाया जाएगा। इसमें किसान भोजन, विश्राम आदि कर सकेंगे।