पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलमबंद हड़ताल चौथे दिन भी जारी

कलमबंद हड़ताल चौथे दिन भी जारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हड़ताल के चलते ग्रामीण विकास योजनाएं प्रभावित

भास्कर संवाददाता | तराना

गुरुवार को संविदा अधिकारी कर्मचारी एवं ग्राम रोजगार सहायक की कलमबंद हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान संगठन द्वारा शासन की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया तथा भैंस के सामने बिन बजा कर प्रदेश शासन को नियमितीकरण के संबंध में अवगत कराया गया। हड़ताल के चलते ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं प्रभावित हुई एवं ग्रामीण जन परेशान हुए। जानकारी बलराम डाबी एवं संदीप व्यास ने दी।

बिन बजाते हुए संविदा अधिकारी।

बड़नगर में भी हड़ताल पर मनरेगा कर्मचारी
बड़नगर | जनपद पंचायत परिसर मे नियमितीकरण की मांग एवं नई संविदा नीति के विरोध को लेकर 4 दिन भी समस्त मनरेगा अधिकारी कर्मचारी व ग्राम रोजगार सहायक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा हड़ताल जारी रखकर एक ज्ञापन विधायक मुकेश पंड्या को निवास पर सौंपा गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पोरवाल, प्रेमसिंह पटेल, पंकज पाठक, अशोक चौरड़िया, रजत चौधरी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...