पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्व ब्राह्मण समाज का सम्मेलन आयोजित

सर्व ब्राह्मण समाज का सम्मेलन आयोजित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़नगर | सर्व ब्राह्मण समाज बड़नगर द्वारा चतुर्थ सामूहिक यज्ञोपवीत एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन औदिच्य ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे से ही पं. अखिलेश दुबे के आचार्यत्व में यज्ञोपवीत व विवाह संस्कार संपन्न कराया। इसमें पं. प्रद्युम्न त्रिवेदी, पं. अपूर्व पौराणिक, पं. राहुल दीक्षित ने सहयोग दिया। बटुकों की काशी यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि मप्र युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपक जोशी थे। अध्यक्षता विधायक मुकेश पंड्या ने की। स्वागत भाषण युवा समिति अध्यक्ष नीलेश शर्मा ने दिया। आयोजन में समाज के प्रतिभावान युवा कवि पुष्पेंद्र जोशी सहित अतिथियों का स्वागत अभिनंदन पत्र भेंटकर किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्यामसुंदर पंड्या ने अपने उद्बोधन में समाज की सामाजिक गतिविधियों एवं विगत चार सालों से किए जाने वाले कार्यों एवं आयोजनों के संबंध में बताया। कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा स्वतंत्र, कृष्णकांत पंड्या, प्रेमचंद द्वितीय, अंकित दुबे, भालचंद्र उपाध्याय, रमाकांत आचार्य, रमेश शर्मा, मनोहरलाल शर्मा, सत्यनारायण जोशी, अशोक भार्गव, बद्रीलाल आचार्य, विजय जोशी, अश्विन मेहता, गणेश रावल, लोकेंद्र जोशी, महिला समिति अध्यक्ष निर्मला पौराणिक, सरोज शर्मा, हंसा व्यास एवं बड़ी संख्या में विप्रजनों ने नवयुगल व बटुकों को आशीर्वाद प्रदान किया। संचालन राहुल शर्मा स्वतंत्र ने किया। आभार अरविंद्र व्यास ने माना। उक्त आशय की जानकारी युवा समिति महामंत्री नितिन त्रिवेदी ने दी।

बटुकों को आशीर्वाद देते हुए विधायक पंड्या।

खबरें और भी हैं...