बड़नगर : विद्यालयों में मां का पूजन किया
बड़नगर : विद्यालयों में मां का पूजन किया
बड़नगर | नगर के शासकीय व अर्द्धशासकीय शिक्षण संस्थाओं में वसंत पंचमी के पर्व पर मां सरस्वती का पूजन किया गया। इसी कड़ी में श्री श्रवण गुरुकुल अकादमी में संचालक सतपाल भाटी द्वारा व शासकीय नूतन स्कूल में नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रवीण बिलाला व दिनेश पटेल पार्षद प्रतिनिधि के आतिथ्य में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर मनाया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वसंतोत्सव के महत्व को बताया गया। संचालन हेमंत माथुर ने किया।