पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली के 125 अवैध कनेक्शन पकड़ाए

बिजली के 125 अवैध कनेक्शन पकड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली के 125 अवैध कनेक्शन पकड़ाए

बरेली| बिजलीकंपनी के इस संभाग के बरेली, बाड़ी, उदयपुरा और खरगोन क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ जबर्दस्त अभियान चलाया गया। भोपाल, विदिशा, सीहोर और राजगढ़ सहित इस संभाग की विजिलेंस टीमो ने बिजली कनेक्शनो की सघन जांच की। अभियान के दौरान बिजली के 125 अवैध कनेक्शन पकड़ में आए हैं। बिजली कंपनी की अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है। बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक घनश्याम सराठे ने बताया कि पकड़े गए अवैध कनेक्शनों पर धारा-135 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे कार्रवाई की जा रही है। बिजली चोरों के खिलाफ छापामार कार्रवाई अभी जारी रहेगी।