हाईवे की हालत खराब, वाहन चलाना मुश्किल
उदयपुरा| राष्ट्रीयराजमार्ग 12 की हालत इस समय खस्ता है। बरेली से खरगोन तक का लगभग 18 किमी का यह क्षेत्र गड्ढों में बदल चुका है। इनमें बस और ट्रकों के पट्टे टूटना आम बात हो गई है। गड्ढोंं की अधिक गहराई के कारण अक्सर चार पहिया वाहन पलटते रहते हैं। कारों का चलना तो इस रोड पर जैसे मुश्किल ही है। भोपाल से बरेली तक का मार्ग तो लगभग ठीक हो गया है पर बरेली से खरगोन का रोड अत्यंत खराब अवस्था में है। इस बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को इसकी गहराई का अनुमान नहीं होता। इस रोड पर प्रमुख छींद मंदिर होने के कारण अधिकतर लोग दो पहिया वाहनों एवं छोटी कारों से परिवार को ले जाते हंै। इन गड्ढों के कारण उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उदयपुरा। एनएच१२ पर गड्ढों की है भरमार। इससे वाहन चालकों को होती है खासी परेशानी।