सीएम की घोषणाओं पर होगा जल्द अमल
डेढ़साल पहले मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर अमल होना अब भाजपा के नेताओं के लिए मुश्किल सवाल बनता जा रहा है। होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि घोषणाओं पर जल्द ही अमल होगा। शनिवार को पत्रकारवार्ता में सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि यहां शीघ्र ही पॉलीटेक्निक कॉलेज शुरू हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल की दिशा में काम चल रहा है और इसके लिए उपयुक्त भूमि का चयन किया जा रहा है। फोरलेन सड़क के लिए अधिग्रहीत जमीन का वर्तमान दर से मुआवजा मिले, इस बात से वे भी सहमत हैं।
सांसद ने यह जानकारी भी दी कि बरगी बांध के पानी को उदयपुरा क्षेत्र तक लाने के लिए उन्होने केंद्रीय मंत्री उमा भारती से चर्चा की है। नॢसंग कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे। सांसद ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक में भी हिस्सेदारी की।