पर्व शांति और सद्भाव से मनाने पर सहमति
प्रतिमाओं की स्थापना के लिए सजने लगे पंडाल
शारदीयनवरात्र 25 सितंबर से शुरू हो रही है। इस दिन शक्ति की देवी की प्रतिमा की पंडालों में स्थापना की जाएगी। स्थापना के साथ ही आदिशक्ति की भक्ति का पर्व शुरू हो जाएगा।
नगर में मातारानी की प्रतिमा की बारह स्थानों पर विधि विधान के साथ स्थापना की जाएगी। स्थापना किए जाने के लिए दुर्गा उत्सव समिति सदस्यों द्वारा पंडालों को सजाया जाने लगा है, जहां सदस्य दिनरात मेहनत कर समय से पूर्व पंडाल तैयार कर लेना चाह रहे हंै। नगर के मूर्तिकार मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। यहां की मूर्तियों को अन्य स्थानों पर भी ले जाया जाता है। बजरंग चौराहा, सरस्वती नगर, महावीर कालोनी, शिवाजीनगर, जमुनियापुरा, गांधीनगर आदि स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी, जिनके समक्ष सुबह से देर रात तक भजन, पूजन, आरती आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
होगादेवी जागरण : विजयादशमीपर 3 अक्टूबर को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने बताया कि जबलपुर के प्रसिद्ध देवी भजन गायक मनीष अग्रवाल एवं साथी कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
बरेली। किसानभवन में शांति समिति की बैठक में मौजूद लोग।