- Hindi News
- बरेली में अक्टूबर में एडीजे कोर्ट खोलने का आश्वासन
बरेली में अक्टूबर में एडीजे कोर्ट खोलने का आश्वासन
उदयपुरा| अभिभाषकमंडल उदयपुरा बरेली के प्रतिनिधि मंडल ने जबलपुर जाकर स्टेट बार कौंसिल मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रामेश्वर नीखरा के नेतृत्व में मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की।
इस अवसर पर बरेली में निर्माणाधीन एडीजे कोर्ट बिल्डिंग में पदस्थापना, चेंबर निर्माण, उदयपुरा में अधिवक्तागणों के लिए अस्थायी टीन शेड, पक्षकारों के लिए पक्षकार भवन निर्माण के संदर्भ में अधिवक्तागणों ने एक ज्ञापन सौंपा। चीफ जस्टिस ने अक्टूबर तक बरेली में एडीजे कोर्ट खोलने तथा उदयपुरा में अस्थायी टीन शेड निर्माण को मंजूरी देने का आश्वासन दिया। बरेली में एडीजे कोर्ट खुलने में सुप्रीमकोर्ट की शीघ्र न्याय सुलभ न्याय की अवधारणा भी मूर्त रूप लेगी।
देवरी उदयपुरा बाड़ी, बरेली के पक्षकारगणों को जिला सत्र न्यायालय पर पेशी करने जाने में समय की बचत होगी। क्षेत्र की फौजदारी दीवानी प्रकरणों को बरेली में निराकरण होने से सभी क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। प्रतिनिधि मंडल में उदयपुरा अभिभाषक मंडल के अध्यक्ष चतुरनारायण रघुवंशी एडवोकेट बरेली उदयपुरा के अनेक अधिवक्तागण शामिल थे।