िदनभर होती रही बूंदाबांदी
बुधवारको मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और अंचल में करीब- करीब दिनभर बूंदाबांदी होती रही। सुबह से आसमान में छाए बादल गहराते गए और रुक- रुककर बूंदाबांदी होती रही। मौसम के इस अंदाज ने एक बार फिर फिजा में ठंठक घोल दी है। बुधवार को एक बार फिर लोग दिन में ठिठुरने के लिए मजबूर हो गए।
आमतौर पर इस बूंदाबांदी को फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। किसानों को हालांकि यह आशंका बनी हुई है कि यदि लगातार आसमान में बादल छाए रहे तो इल्ली का प्रकोप बढ़ सकता है। कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही थी। सुबह से ही धूप में तीखापन आने लगा था। बुधवार से एक बार फिर तापमान में गिरावट गई। अगले एक-दो दिन भी मौसम इसी तरह रहने का अनुमान जताया जा रहा है।
बार-बारवापसी
मनोजशर्मा ने बताया कि वे कई बार गर्म कपड़े रखने का इरादा बना चुके हैं, लेकिन इनके उपयोग के लिए मजबूर हो जाते हैं। गृृहिणी विनीता का कहना है कि रजाइयां रखने के बाद कई बार निकाल चुके हैं। छोटे बज्जे स्कूल जाने में आनकानी करते दिखाई दिए।
नगर में दिनभर बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी भी होती रही।