बरेली | कईवाहन दुर्घटनाओं के बावजूद नगर की सड़कों पर मवेशियों का डेरा बना रहता है। लोगों द्वारा कई बार इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराया जा चुका है, लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। प्रशासन, पुलिस और नगर परिषद से इस ओर अविलंब ध्यान दिए जाने की मांग की गई है।