आदिशक्ति की भक्ति में लीन हैं श्रद्धालु
नगरमें आदि शक्ति की आराधना का दौर जारी है। शाम होते ही झिलमिलाती झांकियां देखने के लिए लोग सड़कों पर उमड़ पड़ते हैं। नगर में शिवाजी नगर, गांधी आश्रम परिसर, तहसील कार्यालय प्रांगण, उत्कृष्ट विद्यालय, सागर रोड, काली चौक सहित अनेक स्थानों पर राक्षसों का संहार करती मां दुर्गा की विभिन्न रूपों को दर्शाती झांकियां सजाई गई हंै। झांकियों के समक्ष दिन में भजन, पूजन, आरती आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अनेक स्थानों पर भक्तों द्वारा जवारे भी बोए गए हैं। झांकियों की साज-सज्जा किए जाने को लेकर आयोजकों में होड़ लगी हुई है। सुबह से ही भक्तों का सैलाब देवी के मंदिरों को जाने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़ता है। लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस भी सतर्क है। नगर में स्थापित झांकियों के समक्ष पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। गश्त भी की जा रही है।
कन्याभोज में शामिल हुईं दो हजार से अधिक कन्याएं: बरेली। नगरकन्या भोज में दो हजार से अधिक कन्याएं शामिल हुईं। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजा गया और भोजन कराकर वस्त्रों नकद राशि के साथ विदा किया गया।
रविवार को नए बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर में नगर कन्या भोज के लिए पहले से ही तैयारियां की गई थीं। कन्याओं की अधिक संख्या को देखते हुए यात्री प्रतीक्षालय के साथ ही मैदान में भी टेंट लगाए गए। कन्याओं को नगर के सभी मोहल्लों के साथ पास के गांव धोखेड़ा और कामतोन से लाने-ले जाने के लिए एक दर्जन से अधिक वाहन दिनभर लगे रहे। मामा रामसिंह राजपूत, राजा चौधरी, नारायणसिंह, अभिषेक राजपूत, राघवेंद्र सिंह, भंवर सिंह, मनोज वर्मा, राधे भावसार, पप्पू धाकड़, कल्याणसिंह चौधरी, पप्पू राजपूत, वकील भाई और सोनू सोनी सहित पचासों लोग कन्याओं की सेवा में जुटे रहे। यह पहला अवसर था कि नगर में कन्याओं का इस रूप में सम्मान किया गया है।
हमभी हैं साथ: दिनभरचले इस आयोजन के उद्देश्य से मुस्लिम समुदाय ने भी जुड़ाव महसूस किया। रईस खां सहित कई लोग यहां पहुंचे और कन्याओं नारी रक्षा के संकल्प से सहमति जताते हुए कहा कि हम भी पूरी तरह साथ हैं।
होगी चुनरी की पूजा-अर्चना
सुल्तानपुर.नगरमें चुनरी यात्रा के भ्रमण से पहले सोमवार को नगर के वार्ड 11,12,13,14 15 में माता की चुनरी निकाली जाएगी। इस दौरान समिति के अमन शर्मा, आकाश शर्मा, तरुण आडवानी, मंशाराम मैथिल, सन्नी पारवानी, पवन वि