- Hindi News
- धार्मिक स्थलों को संवारकर करेंगे सुरक्षा
धार्मिक स्थलों को संवारकर करेंगे सुरक्षा
नगरऔर अंचल के सभी आयु- वर्ग के समान विचारों वाले लोग संगठित होकर एक अच्छी पहल करने जा रहे हैं। ये लोग धार्मिक स्थलों को संवारने और सुरक्षित रखने में अपना योगदान देंगे। इसके लिए अभी तक दो दर्जन से अधिक स्थानों की पहचान और यहां के लिए काम निर्धारित होगा। अगले सप्ताह इस अभियान का श्रीगणेश होगा। यहां प्रत्येक गांव में एक से अधिक मंदिर हैं और उनकी देखरेख की जरूरत लोग महसूस करते रहे हैं। अब इसे अमली जामा पहनाने की जिम्मेदारी सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा ने ले ली है। सभा के नगर और गांवों में सक्रिय सदस्य हैं, जो मंदिरों की स्थिति का जायजा लेकर यहां किए जा सकने वाले कामो को सूचीबद्ध कर रहे हैं। इसमे करीब एक सप्ताह का समय और लगेगा। इसके बाद क्रमश: सामूहिक श्रमदान से काम प्रारंभ हो जाएंगे।
मरम्मतऔर पौधरोपण : भगदेईमें एक हजार साल से अधिक पुराना शिव मंदिर है। खजुराहो शैली के इस मंदिर के फर्श और आसपास के स्थान को मर मत की दरकार है। सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा यहां की मर मत कराएगी और आसपास की साफ- सफाई करके इस स्थान को अधिक लोगों के लिए सुविधाजनक किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व भगवानदासजी राठी की पुण्य स्मृति में यहां तालाब के किनारे पौध रोपण भी होगा। यहां महाशिवरात्रि से काम की शुरुआत होगी।
यहांभी होंगे सेवाकार्य : सनातनधर्म प्रतिनिधि सभा ने वापोली, अहमदपुर, माधामऊ, ढिलवार, हमीरगंज, जामगढ़, खिरिया, सेनकुआं, ऊंटिया और आलीवाड़ा सहित दो दर्जन से अधिक मंदिरों में किए जा सकने वाले कामों को सूचीबद्ध किया है। अंचल के अन्य स्थानो के मंदिरों का भी सर्वे किया जा रहा है।
सामाजिक पहल