- Hindi News
- धान के हजार रुपए क्विंटल के भाव पर भड़के किसान
धान के हजार रुपए क्विंटल के भाव पर भड़के किसान
धानके दाम को लेकर किसानों और व्यापारियों के बीच तनातनी इतनी बढ़ी कि किसान कृषि उपज मंडी से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गए और करीब एक घंटे तक चक्काजाम की स्थिति बनी रही। रास्ता खुलवाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। अधिकारियों के काफी प्रयास के बाद करीब दो घंटे बाद मंडी में नीलामी फिर से शुरू हो सकी।
मंगलवार को कृषि उपज मंडी में दोपहर में जब धान की नीलामी शुरू हुई तो व्यापारी हजार रुपए के आसपास बोली लगा रहे थे। इससे किसान नाराज हो गए और उन्होंने व्यापारियों पर किसानों के शोषण का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों और व्यापारियों में विवाद बढ़ता गया और मारपीट की नौबत आने लगी। इसके बाद व्यापारियों ने नीलामी बंद कर दी।
बढ़तागया विवाद
किसानोंऔर व्यापारियों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। किसान एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। यहां व्यापारियों को बुलाकर समझौता कराया गया, लेकिन सभी लोग दोबारा मंडी पहुंचे तो व्यापारियों के रवैये से नाराज होकर किसान राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-12 पर जमा होते गए। कुछ देर में ही यहां जाम की हालत बन गई। यहां किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की।
हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया विवाद
^कृषिउपज मंडी में िकसानों और व्यापारियों के बीच धान के दाम और गुणवत्ता को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों को प्रशासन ने समझाया और उचित व्यवहार की सीख दी। इसके बाद विवाद सुलझ गया है और नीालमी की प्रक्रिया यथावत चल रही है। जेपीमिश्रा, सचिवकृिष उपज मंडी समिति, बरेली
विवाद के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और अिधकारी
यातायातठप होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को हटाने का प्रयास किया। जब रास्ता नहीं खुला तो पुलिस ने लाठियां निकालीं। एसडीएम ओपी सोनी, तहसीलदार पीसी पांडेय, नगर निरीक्षक मनोज सिंह और मंडी सचिव जेपी मिश्रा ने किसानों से मंडी परिसर में ही चलकर चर्चा करने को कहा। इसके बाद मंडी के सभाकक्ष में किसानों, व्यापारियों और प्रशासन के बीच गर्माहटभरी चर्चा होती रही। आखिरकार वाद- विवाद के बाद यह तय हुआ कि व्यापारी अब उचित मूल्य पर ही बोली लगाएंगे। मंडी में धान के दाम करीब 1700 रुपए के आसपास लगाए गए।
बरेली। मंडीमें धान के दाम को लेकर हुए विवाद के बाद किसान राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 12 पर उतर आए। इससे करीब एक घंटे तक अघोषित जाम की हालत बनी रही।