पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोरखपुर की उचित मूल्य दुकान की शिकायत

गोरखपुर की उचित मूल्य दुकान की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर की उचित मूल्य दुकान की शिकायत

बरेली | ग्रामगोरखपुर की शासकीय उचित मूल्य दुकान पर केरोसिन के बांट को चपटा करके करीब आधे लीटर कम केरोसिन दिया जा रहा है। वन समिति द्वारा संचालित इस दुकान में शकर और गेहूं की तौल में भी गड़बड़ी की जा रही है और राशन की दुकान का सामान सीधे बाजार में बेच दिया जाता है। यदि कोई विरोध करता है तो उसके साथ दुकान संचालक द्वारा अभद्रता की जाती है। इस तरह की शिकायत मंगलवार को जन सुनवाई में गांव के दीपेंद्र सिंह, सोनू, राजा और हल्के धानक आदि ने की। सहायक आपूर्ति अधिकारी आरके श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को मौके पर स्वयं आकर शासकीय उचित मूल्य दुकान की अनियमितताओं की जांच का आश्वासन दिया है।