पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटवारियों की कमी से कार्य प्रभावित

पटवारियों की कमी से कार्य प्रभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटवारियों की कमी से कार्य प्रभावित

बरेली | राजस्वविभाग एक बार फिर पटवारियों की कमी से जूझ रहा है। इससे किसानों के काम अटक रहे हैं और वे तहसील के चक्कर लगाते रहते हैं। तहसील कार्यालय में मौजूद किसान गोवर्धन सिंह, दिलीपकुमार और मोहनसिंह आदि ने बताया कि वे कई दिनों से राजस्व विभाग के काम के लिए परेशान हो रहे हैं। खरगोन मंडल में पटवारियों के 9 पद हैं, जबकि वर्तमान में केवल 3 ही कार्यरत हैं। 5 पटवारी तहसील से कार्यमुक्त हो चुके हैं और एक पटवारी सेवानिवृत्त हो चुका है। नायब तहसीलदार सुधाकर तिवारी का इस संबंध में कहना था कि पटवारियों की पदस्थापना वरिष्ठ कार्यालय द्वारा की जाती है। इसमंे उनका कोई हस्तक्षेप नहीं होता। जितने पटवारी हैं, उनका उपयोग किया जा रहा है।