पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अव्यवस्थाओं से यात्री हो रहे परेशान

अव्यवस्थाओं से यात्री हो रहे परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^बसस्टैंड पर असुविधा गंभीर मुद्दा है। यहां राहगीरों को समस्याएं हो रही हैं। यहां अतिक्रमण करके कारोबार करने वालों हाथ ठेला वालों को मुहिम चलाकर हटाया जाएगा। पीआरगुप्ता, नायबतहसीलदार

देवरी। बसस्टैंड परिसर में है अव्यवस्थाओं का आलम।

निज संवाददाता| देवरी

स्थानीयबस स्टैंड पर अव्यवस्थाओं का आलम है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्येक दिन नगर के बस स्टैंड से 60 से अधिक बसों का संचालन किया जाता है। भोपाल, जबलपुर, उदयपुरा, नरसिंहपुर, बरेली आदि मार्गों पर चलने वाली यात्री बसों में यात्रियों को सुविधा के नाम पर खड़े होकर न-केवल यात्रा करना पड़ती है, बल्कि बसों में किराया सूची ना होने के कारण कंडक्टर द्वारा मुंहमांगी किराया राशि भी देना पड़ रही है।

वहीं दूसरी ओर बस स्टैंड पर अक्सर मवेशियों का जमघट लगा रहता है। इससे बसों के आवागमन में न-केवल असुविधा होती है बल्कि कई बार मवेशी हादसे का कारण भी बनते हैं। यहां पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है,जबकि बस स्टैंड से प्रत्येक दिन हजारों यात्री यात्रा करते हैं। यात्रियों को मजबूरी में होटलों का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि बस स्टैंड पर पीने के पानी की टंकी का वर्षों पूर्व निर्माण कराया गया था, लेकिन प्रारंभ होने के बाद से ही टंकी का उपयोग नहीं हो रहा है। भोपाल से जबलपुर की यात्रा कर रही महिला यात्री ममता शर्मा, मोहन सिंह, रामलाल आदि ने बताया कि बस स्टैंड पर पानी की व्यवस्था होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां यात्री प्रतीक्षालय मवेशियों का अड्‌डा बन चुका है। इसके अलावा बस चालकों द्वारा बसों को अस्त-व्यस्त तरीके से खड़ा किया जाता है।