एक लाख रुपए मूल्य की इमारती लकड़ी जब्त
उदयपुरा| वनविभाग के अमले ने एक मिनी ट्रक से एक लाख रुपए की इमारती लकड़ी जब्त की है। खान बरेली से पिपरिया होशंगाबाद की ओर जा रहे मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 04 डीए 5604 को छातैर रोड स्थित बाग पिपरिया पर वन विभाग के अमले ने रोका।
एसडीओपी आरके वैश्य ने बताया कि उक्त लकड़ी खानबरेली से पिपरिया माधुरी फर्नीचर मार्ट पर पहंुचाई जा रही थी। गाड़ी में बैठे सोनू पुत्र राजेश और कन्हैयालाल पुत्र शंकर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इस पिकअप के आसपास मोटर साइकिल से भी लोग देखरेख में चल रहे थे जो मौके का फायदा उठाकर भाग गए। इनकी पहचान करन, निसार और अवधेश के रूप में की गई है। आरोपियों ने कीमती लकड़ी पिपरिया स्थित माधुरी फर्नीचर मार्ट पर पहंुचाना कबूल किया है। कार्रवाई में विभाग के वीरेंद्र सिंह,मोहन सिंह,भगवान सिंह धाकड़, नरेश मांझी, ओमप्रकाश सिलावट, शिवराज राजपूत, नरेश मीणा और सत्यदेव कटारे का सहयोग रहा।