- Hindi News
- ^ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों सर्दी जुकाम से
^ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों सर्दी- जुकाम से
^ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों सर्दी- जुकाम से पीडि़त मरीजों की संख्या अन्य बीमारियों की तुलना में करीब साठ फीसदी है। इन सभी का बारीकी से परीक्षण किया जाता है। अभी तक स्वाइन फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है। वैसे भी लोगों को बीमारी से डरने की जगह सावधानी बरतनी जरूरी है। डॉबीडी खरे, मेडिकल ऑफीसर, बरेली
दें विशेष ध्यान
^हमनेअनुविभाग के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों को साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है। स्वाइन फ्लू जैसी संक्रामक बीमारी के प्रसार से पहले ही बचाव बेहतर है। यदि कोई नगर परिषद अथवा ग्राम पंचायत लोक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ओपीसोनी, एसडीएम बरेली
खतरनाक है संक्रमण
डॉक्टरोंने भास्कर से चर्चा के दौरान कहा कि स्वाइन फ्लू संक्रामक बीमारी है और संक्रमण खतरनाक साबित हो सकता है। संक्रमित व्यक्तियों को मुंह और नाक ढंकना चाहिए और ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखना चाहिए। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, उसके खांसने-छीकने से या संक्रमित व्यक्ति की सामग्री उपयोग करने से ये रोग दूसरे व्यक्ति को भी लग सकता है।
बढ़ रहे सर्दी-जुकाम के मरीज
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र और प्राइवेट डॉक्टरों के यहां सर्दी- जुकाम से पीडि़त मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मरीजों की संख्या करीब साठ फीसदी है और इनका गंभीरता से परीक्षण किया जा रहा है। अभी तक कोई भी स्वाइन फ्लू का मरीज सामने नहीं आया है। इन बीमारियों का कारण मौसम में लगातार हो रहा परिवर्तन भी है।