पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नहर से पानी लेने की बात पर भाइयों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों से 7 घायल

नहर से पानी लेने की बात पर भाइयों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों से 7 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर से करीब 10 किमी दूर स्थित गांव उदयगिरी में शुक्रवार सुबह नहर के पानी को लेकर विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। इस झगड़े में गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों को बरेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराने के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया। इस मामले में दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ प्रकरण कायम किया गया है। झगड़ा करने वाले आपस में सगे भाई हैं।

बरेली थाना प्रभारी सज्जनसिंह मुकाती ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उदयगिरी गांव के भोपालसिंह और हरिसिंह के बीच नहर के पानी को लेकर विवाद हो गया। इसमें भोपालसिंह और प|ी सुशीला बाई, पुत्र विक्रमसिंह ,दीपेंद्र सिंह व कर्मचारी गणेश ढीमर के साथ हरिसिंह, संग्रामसिंह, भगवतसिंह ने आपस में मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अभिषेक, वीरेंद्रसिंह, तूफानसिंह, अमरसिंह, शीला बाई, चंद्रकुंवर और जीरा बाई भी विवाद के बीच में आ गए। घटना के दौरान दोनों पक्षों की ओर से कुल्हाड़ी और लाठियां चलाई गईं। इससे एक पक्ष से भोपालसिंह और विक्रमसिंह को गंभीर चोंटें आईं। भोपालसिंह के सिर में गहरे घाव आए और ज्यादा खून निकलने से वह बेहोश हो गया। विक्रमसिंह को भी हाथ और पैर में चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष की ओर से हरिसिंह, संग्राम सिंह और भगवत सिंह को भी मारपीट में काफी चोटें आईं। लड़ाई में घायलों को बरेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से भोपालसिंह, विक्रमसिंह और हरिसिंह को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। विवाद की सूचना मिलते ही एसडीओपी मदन कुमार मीणा, थाना प्रभारी एसएस मुकाती मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को लेकर पुलिस बरेली पहुंची।

पुरानी रंजिश के चलते हुआ विवाद
ग्राम पंचायत उदयगिरी में हुए विवाद का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। दोनों पक्ष एक ही परिवार से हैं। भोपालसिंह पूर्व सरपंच है। दूसरे पक्ष से वीरेंद्रसिंह वर्तमान सरपंच सुरेंद्रसिंह का पुत्र है। इस बार पंचायत चुनाव के दौरान दोनों भाई एक-दूसरे के सामने चुनाव लडे़ थे, जिसमें सुरेंद्रसिंह ने भोपालसिंह को हराया था, तभी से दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से दोनों परिवारों में कहा-सुनी हो रही थी और कई बार मामले थाने तक पहुंच चुके हैं।

उदयगिरी गांव में हुए झगड़े में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खबरें और भी हैं...