पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खपरैल मकान में लगी आग एक पशु की जलकर मौत

खपरैल मकान में लगी आग एक पशु की जलकर मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के समीपस्थ गांव बाग पिपरिया में गुरुवार रात करीब 12 बजे एक खपरैल मकान में आग लग गई, जिसमें एक पशु की जलने से मौत हो गई। इस अाग से एक बछड़ा बुरी तरह झुलस गया। आगजनी में मकान मे रखा भूसा, कंडे, लकड़ी का सामान और अनाज जलकर खाक हो गया।

जानकारी के मुताबिक बाग पिपरिया निवासी रामसिंह धाकड़ के मकान में गुरुवार रात को अचानक आग लग गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने घरवालों की दी। रामसिंह ने बताया कि जिस घर में आग लगी उसमें मवेशी बंधे हुए थे। आगजनी के दौरान चार में से दो मवेशियों को तो सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन बाकी के दो आग की गिरफ्त में आ गए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस थाना बरेली में दी गई करीब आधा घंटे बाद फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच पाई। इससे पहले ग्रामीणों ने घरों से पानी लाकर और पानी की मोटर चलाकर आग पर काबू पाया। घटना में एक पशु की मौत हो गई है और बछड़े का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एक मकान में आग लगने से सब कुछ जल कर राख हो गया।

खबरें और भी हैं...