पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज एसडीएम काे सौंपेंगे ज्ञापन

आज एसडीएम काे सौंपेंगे ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रासयेन। ग्राम कठोलिया के मृतक किसान महेश बैरागी के परिजनों को अब तक सहायता राशि उपलब्ध नहीं कराए जाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर 10 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बरेली में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस किसान ने फसलें खराब होने पर 31 दिसंबर 2015 को आत्म हत्या कर ली थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सुरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि किसान द्वारा आत्म हत्या करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने उसके घर पर पहुंचे थे और तहसीलदार को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए ज्ञापन भी दिया था, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी मृतक किसान के परिजनों को अब तक सहायता राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके अलावा बारना नहर से उदयपुरा तहसील के सूखाग्रस्त गांवों को पानी देने एवं एनएच 12 के चौड़ीकरण में भूमि अधिग्रहण करने के लिए जो मुआवजा राशि चार गुना बढ़ाने की मांग भी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...