मनरेगा कर्मियों का धरना जारी, नारेबाजी
कर्मचारियों ने जनपद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
नियमितीकरण की मांग को लेकर जनपद पंचायत परिसर में मनरेगा कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। संविदा मनरेगा अधिकारी, कर्मचारी एवं रोजगार सहायक संघ के बैनर तले विकास खंड के समस्त मनरेगा कर्मचारी नियमितिकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल से मनरेगा से जुड़े समस्त कार्य ठप हो गए है। वहीं मनरेगा कार्यालय में ताला लटक गया है।
मनरेगा के संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते कार्यालय व ग्राम पंचायतों में कामकाज ठप रहा। धरना स्थल पर मनरेगा के एपीओ लवकेश जसाईवाल, लेखापाल अंजली जैन, प्रियंका तिवारी, आपरेटर भुजबल बघेल, उपंजीयक अशोक प्रजापति, अनुज पाठक, रोजगार सहायक सुरेंद गौर, कवेंद धाकड़, इंदर सिंह, रामेश्वर रघुवंशी,लोकेश तिवारी, नीतेश राय, हनुमंत लोधी, मुरारी धाकड़,रामकुमार व्यास, सचिन शर्मा, राजकुमार मेहराआदि विशेष रूप से धरने पर बैठे।
मांगों को लेकर धरने पर बैठे मनरेगा कर्मचारी।