सहायक सचिव संघ ने सौंपा ज्ञापन
जनपद स्तर पर समस्त मनरेगा कर्मचारी-अधिकारी एवं सहायक सचिव संघ ने नियमितीकरण, समान कार्य, समान वेतन की मांगों को लेकर अनुविभागीय कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
सचिव संघ ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करने की अनुमति मांगी है। इस संबंध में राजस्व विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बाड़ी एवं थाना प्रभारी बाड़ी को भी सूचना दी जा चुकी है। जिसमें जनपद पंचायत बाड़ी में अपनी मांगों को लेकर 8 फरवरी से 14 फरवरी तक धरना प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी गई है और कलम बंद हड़ताल की चेतावनी दी गई है।