पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्या के मामले में दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

हत्या के मामले में दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को ग्राम उदयगिरी के भोपालसिंह और हरिसिंह के बीच नहर के पानी को लेकर विवाद हो गया था। इसमें दोनों पक्षों से 14 लोगों के नाम मामले में पंजीबद्ध किए गए है। पुलिस ने काउंटर केस बनाते हुए दोनों पक्षों पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।

इसमें एक पक्ष से भोपालसिंह और पुत्र विक्रम सिंह, दीपेंद्र सिंह व कर्मचारी गणेश ढीमर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के हरि सिंह, संग्राम सिंह, भगवत सिंह, अभिषेक, वीरेंद्र सिंह, तूफान सिंह, अमर सिंह, शीला बाई, चंद्रकुंवर और जीरा बाई पर कायमी हुई है।

दो की गिरफ्तारी
थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती ने बताया कि उदयगिरि में हुए पारिवारिक विवाद में शामिल भगवत सिंह और संग्राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी होना है। मामले में अभी घायलों की स्थिति में सुधार के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...