पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दवा की कालाबाजारी रोकने की मांग

दवा की कालाबाजारी रोकने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरेली|फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने एसडीएम ओपी सोनी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में दवा व्यापारियों द्वारा की जा रही दवाइयों की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की।

एसोसिएशन ने ज्ञापन में मांग उठाई है कि जिले में कई दवाओं की दुकानें बिना रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के संचालित की जा रही है। साथ ही बिना एमबीबीएस डॉक्टरों के पर्चे पर दवाइयां ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेची जाती हैं। इनके दुष्परिणाम अशिक्षित अज्ञान गरीब जनता को तुरंत या भविष्य में भुगतना होता है। इन पर जांच होनी चाहिए एवं उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रांतीय एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष यशवंत अहिरवार ने कहा कि स्वस्थ भारत निर्माण में एलोपैथी औषधियों का ज्ञान एमबीबीएस डॉक्टर के बाद फार्मासिस्ट को ही होता है। आम जनता को मेडिकल स्टोर्स पर बिना रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की उपस्थिति में एवं झोलाछाप डॉक्टरों के पर्चे पर दवाइयां नहीं खरीदना चाहिए। अन्य खामियों को भी दूर किया जाना चाहिए।

कोर्ट के आदेश का उल्लंघन
हाईकोर्ट के आदेशानुसार एवं फार्मेसी एक्ट 1948 के अनुसार बिना रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के दवाई बेचना कानूनन अपराध है। मेडिकल पर आठवीं दसवीं पास युवा खुले आम दवाइयों का कारोबार कर रहें हैं। मेडिकल स्टोर्स पर एक लायसेंस होते हुए भी एलौपैथी, होमोपैथी, आयुर्वेदिक एवं वेटनरी की दवाइयां बेची जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...