मॉडल बनाकर बताए विज्ञान के सदुपयोग
नगर के एमपी आदर्श विद्या भारती स्कूल मे विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने माॅडल बनाकर जल संरक्षण, वाटर हार्वेस्टिंग और स्वच्छता अभियान सहित कई वैज्ञानिक तकनीकी से जुड़े उदाहरण प्रस्तुत किए। शनिवार को इस कार्यक्रम में बाल वैज्ञानिकों ने प्रकृति संरक्षण के महत्व का संदेश भी दिया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण भागवान शंकर की अमरनाथ यात्रा की झांकी रही, जिसमें 12 ज्योतिर्लिंग भी बनाए गए।
विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम में विधायक रामकिशन पटेल ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन और बच्चों द्वारा जो विज्ञान सहित अन्य माॅडल हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। इन्हें तैयार करने में निश्चित ही विद्यालय प्रबंधन और स्कूली छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत की है। विधायक पटेल ने स्कूल में प्रयोगशाला कक्ष, कंप्यूटर लैब के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में संस्था संचालक राजेंद्र ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पहार पहनाकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष शिवाजी पटेल ने कहा कि बच्चे कच्चे घड़े की तरह होते हैं यही उम्र होती है जिसमें जैसा चाहे वैसा भविष्य गढ़ सकते हैं। संस्था संचालक राजेंद्र ठाकुर ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उपस्थितजनों का आभार जताया।
कार्यक्रम में जोधाराम ठाकुर, देवेंद्र पटेल गडरवास, श्रवण पटेल, अजय जैन, लाखन सिंह राजपूत , नपं उपाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल, रमेश दास, कमलेश कुमार राजपूत, संस्था अध्यक्ष गोपाल सिंह ठाकुर मौजूद थे।
आदर्श विद्याभारती स्कूल के कार्यक्रम को अतिथियों ने संबोधित किया।