आज नर्मदा तटोंं पर होगा दीपदान
बरेली|रविवार को नर्मदा जयंती के अवसर पर नर्मदा तटो पर दीपदान कर मां नर्मदा का पूजा-अर्चना की जाएगी। कई स्थानों पर मां नर्मदा की आरती का आयोजन भी होगा। नर्मदा तट मांगरोल में बसंत पंचमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह दीपदान और नर्मदा जी की पूजन बरेली के नरसी प्रसाद शर्मा एवं ऋषिश्वर परिवार जामगढ़ द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही चुनरी भी चढ़ाई जाएगी। मंगरोल के अलावा बगलवाड़ा, अलीगंज, सिवनी , घाट पिपरिया सहित सभी नर्मदा तटों पर धार्मिक आयोजन किया जाएगा।